नालंदा में घर में सो रहे व्यक्ति को सांप ने डंसा, मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के मजीदपुर गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति श्रवण रविदास की मौत हो गई। घटना के संबंध में श्रवण रविदास के परिजनों ने बताया कि रात में युवक अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान विषैले सांप ने उसे डस लिया।

- Sponsored Ads-

हालांकि विषैला सांप डसने के बाद श्रवण रविदास ने इस बात की जानकारी खुद परिजनों को दी। जब युवक की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article