मंसूरचक पीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएस, निर्माण कार्य में घटिया सामग्री देख भड़के

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

सिविल सर्जन डाक्टर प्रमोद कुमार ने शनिवार को मंसूरचक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली साथ ही अस्पताल परिसर में चल रहे भवन निर्माण का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में लगाये जा रहे ईंट, छड़ को देखकर काफी भड़क गये और साथ में चल रहे कर्मियों को छड़ और ईंट का सैंपल लेने को कहा और बताया कि भवन निर्माण में लग रहे सभी समानो को देखकर हतप्रभ हूं।

ईंट और छड़ भी अच्छा नहीं लगाया जा रहा है। अस्पताल में मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली साथ ही कोरोना संक्रमण की संभावना को लेकर भी तैयारी का जायजा लिया साथ ही कार्यो को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। अस्पताल में एक डॉक्टर और अन्य कर्मियों के अनुपस्थित रहने की भी जानकारी दी और विभागीय कार्रवाई किये जाने की भी बात कही। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर रचना, स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

मंसूरचक, बेगूसराय से आशीष भूषण 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article