बेगूसराय के बगरस में गुरु पुर्णिमा के अवसर पर जिला स्तरीय संत कबीरपंथी सम्मेलन का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र क़े बगरस गांव स्थित सद्गुरु कबीर मठ क़े प्रांगण में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बेगूसराय जिला स्तरीय एक दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मलेन आयोजित किया गया l जिसकी अध्यक्षता अगुआ रामदास ने किया तथा मंच संचालन डॉo सूरज साहू ने किया l

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के बगरस में गुरु पुर्णिमा के अवसर पर जिला स्तरीय संत कबीरपंथी सम्मेलन का हुआ आयोजन 2मुख्य अतिथि लक्ष्मीपुर, रोशरा कबीर मठ क़े पीठाधीश सह विश्व कबीर रविदास विचार मंच क़े अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य महंथ दीप नारायण दास ने सम्बोधित करते हुए कहा की गु + रु = गुरु l गु का अर्थ होता है अंधकार और रु का अर्थ होता है प्रकाश l अर्थात जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है, वही गुरु कहलाता है l मुख्य वक्ता विश्व कबीर रविदास विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉo राजकुमार आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि गुरु दो प्रकार क़े होते हैं एक शैक्षणिक गुरु दूसरा अध्यात्मिक गुरु होते हैं l

बेगूसराय के बगरस में गुरु पुर्णिमा के अवसर पर जिला स्तरीय संत कबीरपंथी सम्मेलन का हुआ आयोजन 3उच्च शिक्षित व्यक्ति एस पी, कलेक्टर बनकर माता पिता को वृद्धा आश्रम में पहुंचा कर मंदिर मंदिर भगवान को खोजते फिरता है लेकिन अध्यात्मिक व्यक्ति अत्यंत गरीबी में जीवन गुजर बसर करते हुए भी अपने माता पिता में ही भगवान को ढूंढ लेता है l विशिष्ट अतिथिगण डॉo पूनम आज़ाद ने अपने भजन गुरु दिहलन अमृत के जड़िया की जड़िया के घोल के पिलायब गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया l

अन्य वक्ताओं में अगुआ हरर्ख दास, अगुआ रामेश्वर दास, राजकुमारी दासीन, उम्दा दासीन, राम बहादुर दास आदि ने सम्बोधित किया l आयोजक मण्डल ने सभी अतिथियों को चादर ओढाकर तथा पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया l

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article