बेगूसराय में मां के निधन की खबर सुन घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, कोहराम; सिंघौल के पास पलटा ऑटो

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अनियंत्रित ऑटो सड़क किनारे पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के अंग्रेजी ढाला के पास की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मेनका गांव निवासी विनोद लाल देव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे पूजा-पाठ का काम करते थे और इसी सिलसिले में बेगूसराय आए हुए थे।परिजनों के अनुसार, विनोद लाल देव की माता के निधन की खबर मिलते ही वे ऑटो से अपने घर दरभंगा लौट रहे थे।

बेगूसराय में मां के निधन की खबर सुन घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, कोहराम; सिंघौल के पास पलटा ऑटो 2इसी दौरान अंग्रेजी ढाला के पास यह हादसा हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बेगूसराय में मां के निधन की खबर सुन घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, कोहराम; सिंघौल के पास पलटा ऑटो 3घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।एक तरफ मां के निधन का गम और दूसरी तरफ सड़क हादसे में जान गंवाना—इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। सवाल ये है कि आखिर सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर कब थमेगा।

Share This Article