नालंदा : परवलपुर में सीएसपी संचालक से 3 लाख की लूट, गैस एजेंसी के पास बाइक सवार दो युवकों ने रुपये से भरा बैग छीना

DNB Bharat Desk

परवलपुर थाना क्षेत्र इलाके के परवलपुर बाजार स्थित बाजार स्टेट बैंक की मिनी ब्रांच के समीप पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने बैंककर्मी से हथियार के बल पर 3 लाख लूटकर फरार हो गए. यह लूटपाट की घटना परवलपुर बाजार के भीड़भाड़ वाले इलाके में घटित हुई है जिससे अपराधियों के मनोबल को दर्शाता है.

- Sponsored Ads-

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी काफी देर से ब्रांच के समीप घूम रहे थे और जैसे ही मिनी ब्रांच के संचालक रामाशीष प्रसाद उर्फ़ छोटे यादव बैंक से पैसा लेकर अपना मिनी ब्रांच जा रहे थे तभी बैंक के समीप घात लगाए अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर रुपया से भरा थैला लेकर बाइक सवार फरार हो गया।

नालंदा : परवलपुर में सीएसपी संचालक से 3 लाख की लूट, गैस एजेंसी के पास बाइक सवार दो युवकों ने रुपये से भरा बैग छीना 2वहीं पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए जिले में नाके बंदी कर गहन तलाशी कर रही है बाजार स्थित आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article