बेगूसराय जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक पक्ष के पिता और दो पुत्र गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत रजोरा की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक ही पक्ष के पिता एवं दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा की है। पीड़ित पंकज यादव ने बताया कि उसके पिता जय जय राम यादव बरसों पूर्व एक जमीन केवाला खड़ीदे थे और अब इस जमीन पर जाने के लिए नवल यादव एवं विमल यादव के द्वारा रास्ता नहीं दिया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

पिछले 6 महीने से इस बात को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों के द्वारा उन पर घर की महिलाओं के मोबाइल पर झूठा मैसेज भेजने का झूठा आरोप भी लगाया गया और इसी बात पर आज नवल यादव एवं विमल यादव अपने अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचे तथा पंकज यादव, अमित कुमार एवं जय जय राम यादव की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष के द्वारा अभी तक थाने में लिखित रूप से आवेदन नहीं दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article