अवैध बालू,मिट्टी उत्खनन के विरूद्ध विशेष छापामारी अभियान में एक जेसीबी, 11 ट्रैक्टर टेलर, 03 मोटरसाईकिल समेत पांच लोग गिरफतार

DNB Bharat Desk

 

बिहार थाना पुलिस ने की कारवाई

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक जेसीबी, 11 ट्रैक्टर और 3 मोटरसाइकिल को भी जब्त किया हैं। बिहार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रात्रि में नकटपुरा गोईठवॉ नदी और आसपास के इलाकों से जेसीबी का उपयोग करके अवैध रूप से बालू/मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

अवैध बालू,मिट्टी उत्खनन के विरूद्ध विशेष छापामारी अभियान में एक जेसीबी, 11 ट्रैक्टर टेलर, 03 मोटरसाईकिल समेत पांच लोग गिरफतार 2इस सूचना के आधार पर, बिहार थाना पुलिस, जिला QRT, नालंदा पुलिस के अन्य पदाधिकारियों और खनन विभाग के पदाधिकारियों ने बुधवार रात को इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने एक जेसीबी, 11 ट्रैक्टर ट्रॉली और 3 मोटरसाइकिल जब्त किया।

अवैध बालू,मिट्टी उत्खनन के विरूद्ध विशेष छापामारी अभियान में एक जेसीबी, 11 ट्रैक्टर टेलर, 03 मोटरसाईकिल समेत पांच लोग गिरफतार 3इसके साथ ही अवैध खनन में संलिप्त 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान बालू माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर पकड़े गए लोगों और ट्रैक्टरों को छुड़ाने की कोशिश की। इस घटना के बाद, पुलिस ने बिहार थाना में आर्म्स एक्ट सहित कुल 51 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article