13 सदस्यीय विदेशी सैलानियों ने पावन सिमरिया धाम का एक दिवसीय दौरा किया

DNB Bharat Desk

 

भारत के दौरा करने आने वाले विदेशियों का पसंदीदा बन रही है सिमरिया धाम

डीएनबी भारत डेस्क

विदेशी सैलानियों की जत्था ने भारत दौरा करने के दौरान बुधवार को सीप से सिमरिया धाम पहूंचा।13 सदस्यीय विदेशी सैलानियों की जत्था के लिए सिमरिया धाम में सबसे आकर्षण का केंद्र बना रहा निर्माणाधीन स्नान घाट , सीढ़ी घाट,धर्मशाला और सिमरिया धाम स्थित कालीधाम। जहां 13 सदस्यीय विदेशी सैलानियों को सिद्धाश्रम के अधिष्ठाता स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने सभी भारतीय संस्कृति और संस्कार से अवगत कराया और चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।

- Sponsored Ads-

13 सदस्यीय विदेशी सैलानियों ने पावन सिमरिया धाम का एक दिवसीय दौरा किया 2वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए सिमरिया धाम के मिडिया प्रभारी नीलमणि रंजन ने बताया कि विदेशी सैलानियों में आस्ट्रेलिया के साईन थाला लाली, बैरी मैनीलम, जैमीपर आयवा,यूनाइटेड किंगडम के लिंडा स्मिथ, डैवीपेरी वैल, यान मेलकोलम, मारगेरैट जॉन, विलियन वोमेन यूएसए के रेनाल्ड जोसेफ, लब्री लांसिंग, वैने सॉ ,स्वीटजरलैंड के बाउरी ब्रीथ, किसटिना ब्रीथ सहित यूएसए, स्वीटजरलैंड ,आस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम 13 विदेशी सैलानी में स्वीटजरलैंड के साथ गाईड में भारतीय गाईड दीपक कुमार मिश्रा और सनवाया दास शामिल थे।

13 सदस्यीय विदेशी सैलानियों ने पावन सिमरिया धाम का एक दिवसीय दौरा किया 3विदित हो कि राज्य सरकार द्वारा 115 करोड़ रूपए की लागत से सिमरिया धाम में विकास का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिसका निरीक्षण समय-समय पर स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करते रहते हैं। तथा गुणात्मक गुणवत्तापूर्ण कार्य समय-सीमा के भीतर करने का निर्देश देते रहते हैं।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article