बछवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंसर जांच शिविर का किया गया आयोजन 

DNB Bharat Desk

 

कुल 164 महिलाओं का किया गया जांच, 4 फरवरी से 10 फरवरी तक कैंसर रोगियों के लिए जगह-जगह कैंप लगाया जायगा

डीएनबी भारत डेस्क

विश्व कैंसर दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के रानी तीन पंचायत स्थित  एचडब्लुसी के प्रांगन में बुधवार को कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम कृष्ण के नेतृत्व में सदर अस्पताल बेगूसराय के डॉ पल्लवी कुमारी,शिवानी भारती के द्वारा पंचायत समेत आसपास के क्षेत्रों के कुल 164 महिलाओं का जांच किया गया।

- Sponsored Ads-

कैंप को लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा के स्वास्थ्य प्रबंधक मो इमरान ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस को लेकर 4 फरवरी से 10 फरवरी तक कैंसर रोगियों के लिए जगह जगह कैंप लगाया जा रहा है, इस कैंप को कैंसर रोग स्क्रीनिंग सह परामर्श शिविर कहा जाता है। उन्होंने बताया कि कैंप में 164 महिलाओं से कैंसर के लक्षण के बारे में जिला टीम के द्वारा जानकारी लिया गया।

बछवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंसर जांच शिविर का किया गया आयोजन  2जानकारी के दौरान योनी से ब्लड आना या पेशाब व शौच के दौरान ब्लड आना,शरीर में किसी प्रकार का जख्म जल्दी ठिक नहीं होना, स्तन में गांठ हो जाना, मुंह के अन्दर सफ़ेद रंग का जख्म हो जाना, शरीर के किसी भी भाग के चमड़े पर तिल या गांठ का आकार बढ़ते रहना समेत अन्य बिन्दुओं पर बात की गई। जांच के दौरान पांच महिलाओं को चिन्हित किया गया है जिन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय में अन्य जांच कराने का निर्देश दिया गया है। मौके पर कुमारी शबनम,कन्हैया कुमार,सुनील कुमार,प्रिया कुमारी,अनुपमा सुवान,विभा कुमारी,किरण कुमारी,मिन्टु कुमारी,सरीता कुमारी, सुषमा कुमारी,उषा कुमारी समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article