तेघड़ा में डेंगू के बढ़ते प्रकोप से आमलोगों में दहशत, स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से लोगों में आक्रोश

DNB Bharat

बेगूसराय जिलाशके तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र मेः बच्चे ,बूढ़े, जवान, महिला सभी डेंगू बुखार से हैं परेशान।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र में इन दिनों डेंगू रोग तेजी से अपना पांव पसार रहा है और दर्जनों लोग इस रोग की चपेट में आकर जीवन मौत से जूझ रहे हैं, लेकिन अबतक इसका सुधि लेने वाला कोई नहीं है। लोगों ने बताया कि वार्ड नं 6 के दनियालपुर (पोखर पर) मुहल्ला सबसे ज्यादा डेंगू रोग से प्रभावित क्षेत्र है जहां दर्जन भर से अधिक लोग डेंगू की चपेट में हैं।

- Sponsored Ads-

तेघड़ा में डेंगू के बढ़ते प्रकोप से आमलोगों में दहशत, स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से लोगों में आक्रोश 2

इसी तरह अन्य वार्ड के लोग भी इस रोग से पीड़ित हैं। रोग से पीड़ित शिक्षिका नीलू कुमारी, अधिवक्ता विभूति भूषण राय, छात्र आदर्श कुमार, रागिनी देवी, मोहन कुमार आदि ने बताया कि मुहल्ले में डेंगू रोगियों की संख्या रोज बढ़ रही है। कई लोगों का जीवन खतरे में है किन्तु स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी रोकथाम के लिये अब तक कोई कदम नहीं उठाये गये हैं।

डेंगू रोगी अवकाश प्राप्त बैंक कर्मी चन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार इस रोग से पीड़ित है। उन्होंने बताया कि मुहल्ले में नालों में जलजमाव रहने के कारण कई तरह के मच्छर और कीटाणु पनपते हैं जो मानव जीवन के लिये खतरा उत्पन्न करते हैं। लोगों ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारी भी उदासीन बने हुये हैं।

फॉगिंग, ब्लिलीचिं पाउडर छिड़काव के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है। लोगों ने कहा कि रोग की रोकथाम के लिये यदि शीघ्र कदम नहीं उठाये गये तो कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। समाजसेवी तारकेश्वर प्रसाद सिंह, अधिवक्ता विभूति भूषण राय आदि ने जिलाधिकारी बेगूसराय से डेंगू की रोकथाम के लिये शीघ्र कदम उठाने की मांग की है।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article