पदाधिकारियों ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का फीता काट कर किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के अन्तर्गत वीरपुर प्रखंड में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को अपग्रेड माध्यमिक विद्यालय पर्रा में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अरुण कुमार निराला व वीरपुर पीएचसी प्रभारी नेहाल फारुक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

- Sponsored Ads-

वहीं इस संबंध में पीएचसी प्रभारी ने बताया कि यह कार्यक्रम हर साल चलाया जाता है।बस ध्यान देने वाली बात यह है कि दो वर्ष से कम आयु वाले बच्चे, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी  आमजनों को तीन प्रकार की फाइलेरिया रोधी दवाई लेनी है।इस का किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं है।साथ ही उन्होंने सभी आमजनों को फाइलेरिया रोधी दवा लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

पदाधिकारियों ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का फीता काट कर किया उद्घाटन 2साथ ही बताया कि आगामी 13 फरवरी से आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा खिलाने का काम करेंगी। मौके पर एचएम मनोज कुमार झा, स्वास्थ्य प्रबंधक भवेश कुमार वर्मा , डब्लू एच ओं के प्रेम कुमार समेत सभी शिक्षक,आशा व बच्चे मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article