कृर्षि कार्य हेतु मुफ्त में विधुत कनेक्शन के लिए लगाया गया शिविर

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

सरकार द्वारा किसानों के कृर्षि कार्य से माली हालत सुधारने के लिए मुफ्त में विधुत कनेक्शन दिए जाने को लेकर वीरपुर पावर हाउस के पदाधिकारियों के द्वारा पंचायत वार शिविर का आयोजन कर कृषकों से आवेदन लिया जा रहा है। इसी करी में मंगलवार 6 फरवरी को वीरपुर पश्चिम पंचायत भवन में कृषि कार्य हेतु मुफ्त में विधुत कनेक्शन शिविर का आयोजन किया गया।

- Sponsored Ads-

मौके पर मौजूद वीरपुर जेई पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्य क्रम 3 फरवरी को भवानंदपुर पंचायत भवन में,5 फरवरी को वीरपुर पूर्वी के लिए किसान भवन में आयोजित किया गया।आज 6 फरवरी मंगलवार को वीरपुर पश्चिम पंचायत में किया जा रहा है।

कृर्षि कार्य हेतु मुफ्त में विधुत कनेक्शन के लिए लगाया गया शिविर 27 फरवरी को डिहपर पंचायत भवन में,8 फरवरी को गेंन्हरपुर और जोकिया पंचायत भवन में,9फरवरी को जगदर पंचायत भवन में,10 फरवरी को पिपरादोदराज और नौला पंचायत भवन में,12 फरवरी को पर्रा पंचायत के लिए पावर हाउस वीरपुर में शिविर का आयोजन किया जाना है। मौके पर डाटा इंट्री ऑपरेटर कमलेश कुमार, लाइन मैन महेश्वर यादव, एम आर सी अशोक पंडित के अलावे ढेर सारे कृषक मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article