50 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के फुलवड़िया थाना पुलिस ने छापेमारी कर 50 पीस विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बेगूसराय न्याययिक हिरासत भेज दिया गया। मामले को लेकर फुलवड़िया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक युवक विदेशी शराब लेकर बेगूसराय की ओर जा रहा है।

वही विदेशी शराब के साथ युवक की सूचना गस्ती दल की पुलिस टीम को दिया गया। सूचना मिलते ही गस्ती दल की पुलिस ने वाटिका चौक से उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उक्त युवक के पास से 180 एमएल का ऑफिसर च्वाइस ब्रांड के 50 पीस बिदेशी शराब बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान खगड़िया जिले के बलवाही गांव के वार्ड संख्या 30 निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक से पुछताछ के बाद न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article