राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने पर एक इमाम पर फतवा जारी किये जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा – राम सभी के पूर्वज हैं और हम सभी राम के ही वंशज हैं ,चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

राम सभी के पूर्वज हैं और हम सभी राम के ही वंशज हैं । चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इन बातों को दोहराते हुए उस बात की निंदा की है जिसमें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने पर एक इमाम पर फतवा जारी कर दिया गया ।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा की इमाम के द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाना सामाजिक सौहार्द को दर्शा रहा था लेकिन उन पर फतवा जारी कर यह दर्शाया गया है कि भारत में सनातन का लगातार विरोध किया जा रहा है और एक खास वर्ग के द्वारा सनातन पर चोट करने की हर संभव कोशिश की जाती रही है ।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाने पर एक इमाम पर फतवा जारी किये जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा - राम सभी के पूर्वज हैं और हम सभी राम के ही वंशज हैं ,चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान 2वही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार करते हुए कहा कि आज मल्लिकार्जुन खड़गे भारत में लोकतंत्र की बात करते हैं जबकि उन्हें पता होना चाहिए कि अब कैसा लोकतंत्र हो जिसमें प्रधानमंत्री को आपत्तिजनक शब्दों से लगातार गाली दी जाती रही लेकिन प्रधानमंत्री ने कभी इसका पलटवार नहीं किया। भारतीय लोकतंत्र के लिए यह सबसे बड़ा स्वर्णिम अवसर है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article