बतौर गृह मंत्री अमित शाह पहली बार बेगूसराय मे चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं:- शुभम कुमार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह 29 अप्रैल को बेगूसराय आएंगे वं जीडी कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे इसकी जानकारी भाजपा के जिला प्रवक्ता सह लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार ने दी । शुभम कुमार ने बताया कि बेगूसराय से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह बेगूसराय आ रहे हैं

- Sponsored Ads-

बतौर गृह मंत्री अमित शाह पहली बार बेगूसराय मे चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं:- शुभम कुमार 2वं जीडी कॉलेज मैदान में दिन के साढ़े 12 बजे से आयोजित विशाल जनसभा को वह संबोधित करेंगे।शुभम कुमार ने कहा कि बतौर गृह मंत्री अमित शाह पहली बार बेगूसराय मे चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं इसको लेकर भाजपा एवं एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

शुभम कुमार ने जानकारी दी की अमित शाह के जनसभा को लेकर जगह-जगह भाजपा व एनडीए नेताओं के द्वारा बैठक कर कार्यक्रम की जोर-शोर से तैयारी शुरू हो गई है साथ ही साथ जीडी कॉलेज मैदान में टेंट पंडाल व बैरीकटिंग लगना भी शुरू हो गया है ।शुभम कुमार ने कहा कि अमित शाह की जनसभा ऐतिहासिक होगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article