आज़ साजिश रची जा रही है चुनाव रोकने और संविधान बदलने की इसे पर्दाफाश करना होगा – चंद्रवंशी महंतों

DNB Bharat Desk

 

2024 की लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील शक्तियों को दिल्ली की गद्दी पर बैठाएंगे – राम रतन सिंह

डीएनबी भारत डेस्क

2024 की लोकसभा चुनाव में प्रगतिशील शक्तियों को दिल्ली की गद्दी पर बैठाएंगे। लोकतंत्र में हमें पीछे धकेलने का काम किया जा रहा है। साम्प्रदायिक शक्तियों को दिल्ली की गद्दी से उतार कर बाहर का रास्ता दिखाना है। अपने में एकता बढ़ाए और संगठित हों। तथा दुसरों को भी संगठित करें। उक्त बातें रविवार को बरौनी प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित कारगिल शहीद नीरज स्मृति सभागार में कानु समाज की बरौनी एवं तेघड़ा प्रखण्ड के सांगठनिक पदाधिकारी के चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचेतक सत्तारूढ़ दल सह तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने व्यक्त किया।

- Sponsored Ads-

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह सचेतक सत्तारूढ़ दल सह चेड़िया बरियारपुर विधायक चंद्रवंशी महंतों ने कहा कि जातिय गणणा पूरे देश में होना चाहिए। बिहार सरकार राज्य में अपने बदोलत जाति गणना कराकर सभी सभी लोगों का आंख खोलने का काम किया है। तथा सभी की उस अनुपात भागीदारी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा अपने मतों के अधिकार को पहचानिए और संगठित होकर एक मुसत से इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करिए आपको अपना अधिकार मिलेगा। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद नप बीहट बबीता देवी ने कहा कि एकता और संगठित होना ही किसी भी समाज के विकास का नींव होता है।

जो आज़ कानु समाज ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा अपने समाज के महिलाओं को आगे बढ़ाएं और बच्चों को शिक्षित करें यह सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है किसी भी समाज में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए। वहीं कार्यक्रम के दौरान तेघड़ा एवं बरौनी प्रखण्ड के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें बरौनी प्रखण्ड के अध्यक्ष पद पर कौशल कुमार, उपाध्यक्ष पद पर विकास कुमार साह, सचिव पद पर ओमप्रकाश साह, कोषाध्यक्ष पद पर छोटेलाल साह,उप सचिव पद पर सुरेश साह तथा इसी तरह तेघड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर रमेश कुमार, सचिव पद पर डा हरिवंश साह, कोषाध्यक्ष पद पर महेसर साह को कानु समाज द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

वहीं जिलाध्यक्ष कानु समाज बूटन साह द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण कराया गया। मौके पर कानु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव साह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने जीवन में बदलाव लाएं और समाज के लिए पहले फिर व्यक्तिगत जीवन के लिए बाद में जीवन जिएं। समाज को संगठित कर आगे ले जाना आपका सबसे पहला कर्तव्य है इसे आप कर दिखाएं तभी आप पर समाज का भरोसा जगेगा।

वहीं कार्यक्रम को राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ,जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, मख्खन साह, डा पंकज कुमार, मुखिया पिपरा देवस बबलू साह, वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह , मो मुस्लिम, खगड़िया जिला अध्यक्ष, थानाध्यक्ष एफसीआई ओपी अमित कुमार कांत, जीरोमाइल ओपी चन्दन कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बूटन साह ने किया तथा संचालन सुनील कुमार साह ने किया। वहीं कानु समाज द्वारा सभी आगत अतिथियों एवं नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बुके भेंट कर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article