मानव की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है – डॉक्टर अनामिका

DNB Bharat Desk

 

 

करीब 200 से अधिक विभिन्न रोगों से ग्रसित महिलाओं को  निशुल्क जांच कर  उसे मुफ्त दवा दी गई ।

डीएनबी भारत डेस्क

नारायणी हॉस्पिटल की ओर से रविवार को मुफ्त परामर्श  शिविर का आयोजन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अनामिका कुमारी के नेतृत्व में धोबी टोला नगर परिषद बीहट वार्ड 32 अशोक रजक के दरवाजे पर किया गया। जिसमें करीब 200 से अधिक विभिन्न रोगों से ग्रसित महिलाओं को  निशुल्क जांच कर  उसे मुफ्त दवा दी गई ।

- Sponsored Ads-

मानव की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है - डॉक्टर अनामिका 2वहीं डा अनामिका कुमारी ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि गरीब ,दैनिक मजदूर, लाचार महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं जो आर्थिक कमजोरी के वजह से अपने और अपने बच्चों का इलाज समय पर नहीं करा पाते हैं। वैसे महिलाओं एवं शिशु को निःशुल्क जांच एवं दवा देने का काम हम निरंतर कर रहे हैं ।साथ ही नगर परिषद बीहट के अंतर्गत सभी पंचायतों में निशुल्क जांच शिविर के माध्यम से महिलाओं एवं शिशु को निःशुल्क जांच एवं दवा दी जाएगी ,।

मानव की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है - डॉक्टर अनामिका 3वहीं शिशु रोग विशेषज्ञ डा पी एन राय ने कहा कि मां एवं शिशु को समय पर सही से परामर्श एवं इलाज नहीं होने के कारण शिशु एवं मां दोनो कई रोगों से ग्रसित हो जाते हैं ।जिसके वजह से बच्चों की मौत भी हो जाती है। मौके पर डा दिलीप कुमार,संतोषी कुमारी, रितिका कुमारी, विकास कुमार, वार्ड पार्षद सदस्य ज्योति देवी ,आशुतोष कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, अशोक रजक, रामाधार सिंह ,भोला सिंह, भोला तांती  समेत दर्जनों महिला ,पुरुष मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article