नालंदा: रेड क्रॉस दिवस पर सांसद कौशलेंद्र, बंगाल की राजनीति पर ममता बनर्जी को घेरा, जनमत नहीं तो सत्ता नहीं, बंगाल को चाहिए नीतीश कुमार जैसी सोच वाला नेतृत्व

DNB Bharat Desk

अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के मौके पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार बिहारशरीफ स्थित रेड क्रॉस भवन पहुंचे, जहां भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। इस दौरान सांसद ने रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेड क्रॉस हमेशा निष्ठा और ईमानदारी के साथ मानव सेवा का कार्य करता रहा है। आज पूरी दुनिया में रेड क्रॉस जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय है।

- Sponsored Ads-

वहीं पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी 15 वर्षों से मुख्यमंत्री पद पर हैं, इसलिए उन्हें सत्ता छोड़ने में मोह हो रहा है। लेकिन लोकतंत्र में वही सत्ता में रहता है जिसके पास जनता का जनमत होता है।सांसद ने दावा किया कि चुनाव से पहले ही एनडीए ने पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत की सरकार बनने की बात कही थी।

नालंदा: रेड क्रॉस दिवस पर सांसद कौशलेंद्र, बंगाल की राजनीति पर ममता बनर्जी को घेरा, जनमत नहीं तो सत्ता नहीं, बंगाल को चाहिए नीतीश कुमार जैसी सोच वाला नेतृत्व 2उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी जनता के जनादेश को स्वीकार नहीं कर रही हैं और इसी बौखलाहट में बंगाल का माहौल खराब किया जा रहा है।जेडीयू सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल को नीतीश कुमार जैसी सोच वाले मुख्यमंत्री की जरूरत है, ताकि हर प्रदेश के लोग वहां सुरक्षित माहौल में रहकर काम कर सकें। उन्होंने कहा कि बंगाल में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लोग काम करते हैं, इसलिए वहां शांति और विकास का माहौल जरूरी है।

Share This Article