बाढ़ 2024:- गिरिराज सिंह की पहल पर जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने हेतु आनुग्रहिक राशि वितरण के लिए चिट्ठी की निर्गत

भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत कार्यों में एक बड़ा कदम उठाते हुए, जिला प्रशासन ने आनुग्रहिक राशि (GR) वितरण के संबंध में वांछित सूचना उपलब्ध कराने के लिए आधिकारिक चिट्ठी निर्गत की है। यह पहल केंद्रीय मंत्री और सांसद श्री गिरिराज सिंह के विशेष अनुरोध और प्रयासों के परिणामस्वरूप सफल हुई है। उक्त बातें भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने तेजी से इस दिशा में कदम उठाए हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

Midlle News Content

भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि श्री गिरिराज सिंह ने बाढ़ के कारण हुए व्यापक नुकसान और पीड़ित परिवारों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन से तत्काल राहत कार्यों की मांग की थी। उनकी इस पहल के तहत बाढ़ से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों से आवश्यक दस्तावेज़ और सूचना समय पर जमा कराने का अनुरोध किया है, ताकि राहत राशि वितरण में कोई देरी न हो।सांसद गिरिराज सिंह ने इस पहल की सफलता पर प्रशासन की सराहना करते हुए कहा, “बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिला प्रशासन द्वारा आनुग्रहिक राशि (GR) के वितरण के लिए वांछित सूचना एकत्रित करने की प्रक्रिया की शुरुआत एक बड़ा और सही कदम है। इससे बाढ़ पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता मिल सकेगी और वे इस कठिन परिस्थिति से उबरने में सक्षम होंगे।”उन्होंने आगे कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयास से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। गिरिराज सिंह ने यह भी आश्वासन दिया कि वह इस मामले पर निरंतर ध्यान बनाए रखेंगे, ताकि सभी प्रभावित परिवारों को यथासंभव मदद मिल सके।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -