बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्री सुविधा को लेकर रेल प्रशासन एवं पदाधिकारी पूरी तरह मुस्तैद, डीआरएम सोनपुर खूद कर रहे हैं मोनिटरिंग

DNB Bharat

डीआरएम सोनपुर के निर्देश पर यात्री सुविधा को लेकर विभिन्न स्टेशनों पर किये गये हैं व्यापक इंतजाम

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल डीआरएम विवेक भूषण सूद के निर्देश पर छठ महापर्व के उपरांत विभिन्न परदेशों में काम पर वापस लौट रहे यात्रियों के सुविधा हेतु आठ प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए 8 नवंबर से 15 नवंबर तक अधिकारियों की टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है.

- Sponsored Ads-

सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर यात्री सुविधा हेतु तीन होल्डिंग एरिया बनाया गया है. जिसमें UTS एवं PRS टिकट काउंटर, वाटर बूथ, पूछताछ कार्यालय, टॉयलेट, इत्यादि की सुविधा उपलब्ध है ,इसी तरह हाजीपुर स्टेशन पर भी होल्डिंग एरिया बनाया गया है तथा शेष अन्य सभी प्रमुख स्टेशनों पर भी वेटिंग हॉल को होल्डिंग एरिया के तौर पर उपयोग में लाया जा रहा है ।

साथ ही सोनपुर मंडल के अंतर्गत नियमित ट्रेनों के अलावा मुजफ्फरपुर स्टेशन से 10 एवं बरौनी स्टेशन से 15 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है।

डीआरएम सोनपुर ने कहा यात्रियों की सुविधाजनक रेल यात्रा को लेकर मंडल पूरी तरह सजग ,मुस्तैद और सर्तक है। बावजूद विगत दो दिनों से मीडिया के साथियों द्वारा भ्रामक शीर्षकों के माध्यम से सनसनी फैलाने की कोशिश की जा रही है।

अमूमन इन सभी खबरों में संबंधित लेख के विवरण सही रहते हैं लेकिन शीर्षक भ्रामक होते हैं जिसे यात्रियों के बीच भ्रम की स्थिति बन जाती है। रेलवे मीडिया के सभी साथियों से अपील करती है कि यात्रियों के बीच सनसनी ना फैलाएं एवं यात्रियों के बीच फेस्टिवल पूजक स्पेशल ट्रेन की जानकारी दे ताकि ज़्यादा से ज़्यादा यात्री इन ट्रेनों का उपयोग कर सके।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article