तेघड़ा बजार गोल्डी इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत तेघड़ा बजार में देर रात की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात आग ने जमकर कहर बरपाया है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा बाजार की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली की शार्ट सर्किट की वजह से तेघड़ा बाजार स्थित गोल्डी इलेक्ट्रिक दुकान में आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया।

- Sponsored Ads-

अनुमान के अनुसार लगभग पचास लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन आज इतना भयावह था लोगों के द्वारा किया गया प्रयास नाकाफी साबित हुआ।

बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा दमकल विभाग को इस अगलगी की घटना की सूचना दी गई तत्पश्चात मौके पर दमकल की गाड़ियों के पहुंचने के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article