बरौनी के असुरारी की पावन धरती पर सीएम नीतीश कुमार का होगा भव्य स्वागत – नन्दलाल राय

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

जय जदयू, जय बिहार, जय नीतीश कुमार जय राष्ट्र एवं प्रदेश नेतृत्व की गगनभेदी जयकारे के साथ उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बेगूसराय जिले के नवमाननित जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय का भव्य स्वागत वृहस्पतिवार को बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित नीरज स्मृति सभागार में आगामी 14 मार्च को निर्धारित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को जदयू परिवार द्वारा आयोजित तैयारी बैठक में किया।

बैठक की अध्यक्षता मुखिया राकेश कुमार उर्फ बच्चा सिंह ने किया। तैयारी बैठक में शामिल हुए जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लोकप्रिय मुख्यमंत्री सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार का असुरारी की पावन धरती पर भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया। जिसपर उपस्थित रहे सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जनसभा में लाने का जिम्मेदारी लिया। वहीं महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि बेगूसराय जदयू परिवार के एक एक सदस्यों को अपने अपने क्षेत्रों में नीतीश कुमार के नेतृत्व हुए विकास के कार्यों को गिनाते हुए हम अपील करेंगे असुरारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए।

बरौनी के असुरारी की पावन धरती पर सीएम नीतीश कुमार का होगा भव्य स्वागत - नन्दलाल राय 2वहीं अध्यक्षता कर रहे राकेश कुमार उर्फ बच्चा सिंह ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड एक परिवार है और इसके नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वमान्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा बेगूसराय जिला को एक बेहतर नेतृत्वकर्ता मिला है। हम सभी नवमनोनीत जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय के नेतृत्व में संगठनात्मक कार्य करेगें। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय, महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, वरिष्ठ जदयू नेता हेमन्त सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू नगर अध्यक्ष बीहट शंभू कुमार सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष तेघड़ा चन्दन कुमार, प्रदेश महासचिव मीडिया सेल अर्चना कुमारी,

बरौनी के असुरारी की पावन धरती पर सीएम नीतीश कुमार का होगा भव्य स्वागत - नन्दलाल राय 3जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी देवी, जिलाध्यक्ष मीडिया सेल मोनू कुमार पटेल, प्रखण्ड अध्यक्ष मीडिया सेल धर्मवीर कुमार,मुखिया अमरजीत कुमार,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सरफराज आलम, नावकोठी मुकेश कुमार, दलित प्रकोष्ठ प्रवीण कुमार, नगर अध्यक्ष बरौनी पंकज कुमार, नगर अध्यक्ष तेघड़ा हीरालाल, रामनरेश सिंह, देव कुमार, राजीव कुमार, विकास कुशवाहा, सुनील कुमार, राममिलन सिंह, अविनाश कुमार, मुन्ना महतों, राधा शर्मा एवं प्रभात राय सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article