साइकिल पे संडे की अनहद यात्रा की शुरुआत अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है – राम रतन सिंह

DNB Bharat Desk

 

पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ स्वच्छता का संदेश लेकर निकली साईकिल पे संडे टीम

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ स्वच्छता का संदेश लेकर निकली आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी की साईकिल पे संडे टीम,सोमवार को अनहद यात्रा पार्ट-4 के अभियान पर निकली।अनहद यात्रा पार्ट-4 की यात्रा में साइकिल पे संडे टीम में संयोजक कुंदन कुमार,विपिन राज,कुमार गौतम, अंशू कुमार,प्रशांत कुमार,विनोद भारती,सुजीत कुमार, राजेश कुमार,शुभम,राम गोविन्द,कन्हैया,राजा,श्याम,विकास,चंदन,विक्को,जयकिशोर,सदानंद,अजीत सहित अन्य शामिल हैं।

- Sponsored Ads-

साईकिल से करीब 500 किलोमीटर की अनहद यात्रा पर निकली साईकिल पे संडे टीम के 31 यात्री अपने पहले पड़ाव पर मध्य विद्यालय बीहट पहुंची। जहां मध्य विद्यालय परिवार द्वारा साईकिल यात्रियों का स्वागत किया गया।इस दौरान अभियान के संयोजक डाॅ कुंदन कुमार ने बताया कि दिनकर ग्राम सिमरिया से कबीर की कर्मभूमि वाराणसी तक साईकिल यात्रा का उद्येश्य पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता और शांति का संदेश के अलावे बिजली-पानी का संरक्षण,अपनी लोक संस्कृति और सभ्यता को बचाना,बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव तथा परिवार,गांव और समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करना है।

साइकिल पे संडे की अनहद यात्रा की शुरुआत अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है - राम रतन सिंह 2यह यात्रा 10फरवरी को सारनाथ जाकर सम्पन्न होगी। वहीं स्थानीय विधायक राम रतन सिंह ने हरी झंडी देकर साईकिल यात्रियों को किया रवाना। मध्य विद्यालय बीहट में साईकिल यात्रियों का स्वागत समारोहपूर्वक किया गया। इस मौके पर उपस्थित तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा साइकिल पे संडे की अनहद यात्रा की शुरुआत अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।अब तक भारत जोड़ो यात्रा की गूंज सुनाई पड़ रही थी,अब अनहद यात्रा की गूंज सुनाई पड़ रही है। भाजपा नेता सुनील कुमार ने कहा पर्यावरण को जागरूक करने की पहल सराहनीय है।

साइकिल पे संडे की अनहद यात्रा की शुरुआत अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है - राम रतन सिंह 3आप लोग लोगों को जागरूक करते रहें,आपकी यात्रा सफल हो। उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा संस्कृति को अध्यात्म से जोड़ने की यह महत्वपूर्ण यात्रा है।मध्य विद्यालय बीहट के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि अनहद यात्रा अपने उद्देश्य को प्राप्त करें,यात्राओं ने ही इतिहास बनाया है।अभिनव और सार्थक पहल के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। मध्य विद्यालय की शिक्षिका अनुपमा सिंह ने अतिथियों व साइकिल यात्रियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक सहित अन्य अतिधियों ने हरी झंडी देकर साइकिल यात्रियों के जत्थे को रवाना किया।

साइकिल पे संडे की अनहद यात्रा की शुरुआत अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है - राम रतन सिंह 4उसके बाद सिमरिया घाट में पूर्व मुखिया रंजीत कुमार, राहुल, विक्रम, अजय, आजादी, बद्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और ज्ञान गंगा गुरुकुल के बच्चों द्वारा गाजे-बाजे के साथ अनहद साइकिल यात्रियों का स्वागत किया।इस अवसर पर कबीर मठ में पौधारोपण किया गया। मौके पर राजीव,अर्जुन कुमार,पंकज फलाहारी,सरोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article