वीरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग लड़की बरामद, कोर्ट में बयान दर्ज

DNB Bharat Desk

स्थानीय पुलिस ने छापामारी कर शादी की नीयत से अपहृत एक नाबालिग लड़की को बेगूसराय से बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि अपहृता की मां द्वारा कांड संख्या 31/26 दर्ज कराया गया था। जिसमें कहा गया था कि 25 फरवरी की रात्रि उनकी पुत्री घर से गायब हो गयी।

इस मामले में एक युवक पर शादी की नीयत से उसे गायब कर देने का आरोप लगाया गया था। पुलिस द्वारा बरामद लड़की को बयान दर्ज कराने हेतु बेगूसराय कोर्ट भेजा गया है।

Share This Article