14 मार्च को बरौनी आएंगे सीएम नीतीश कुमार, सुरक्षा टीम और डॉग स्क्वाड ने असुरारी बियाडा में डाला डेरा

DNB Bharat Desk

असुरारी बरौनी बियाडा में लोकप्रिय मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा 14 मार्च को निर्धारित कार्यक्रम को लेकर पटना से आए मुख्यमंत्री सुरक्षा दल ने गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष के साथ कार्यक्रम स्थल, मेडिकल कॉलेज एवं कारखाना का निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा टीम ने ड्रॉप गेट, इन – आउट गेट,सुरक्षा वो विधि व्यवस्था, हेलीपेड, स्वागत स्थल, उद्घाटन वो शिलान्यास स्थल, स्टॉल, हैंगर, सभास्थल, ओपेन एरिया, डी एरिया, प्रवेश तथा सभी निकास द्वार, वीवीआईपी के प्रवेश तथा निकास द्वार, मैदानी क्षेत्र का समतली करन, पार्किंग, ट्रैफिक व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था, वैकल्पिक व्यवस्था, वीवीआईपी तथा जनमानस को उपलब्ध कराई जाने वाली प्रारम्भिक सुविधाओं सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी मौके पर उपस्थित डीएम बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री एवं एसपी मनीष से प्राप्त किया। साथ ही शीघ्रातिशीघ्र कार्य को पूर्ण तथा बदलाव करने का निर्देश संबंधित सभी पदाधिकारी एवं कार्यक्रम स्थल प्रभारी को दिया।

14 मार्च को बरौनी आएंगे सीएम नीतीश कुमार, सुरक्षा टीम और डॉग स्क्वाड ने असुरारी बियाडा में डाला डेरा 2वहीं इसी के साथ ही डॉग स्क्वाड टीम ने भी सभा स्थल परिक्षेत्र का गहनता से निरीक्षण किया। वहीं बिना जांच और आईडी कार्ड के तत्काल प्रभाव से मुख्य एवं वीवीआईपी तथा वीआईपी प्रवेश द्वार से प्रवेश वर्जित रहेंगे। दस बजे के बाद से किसी भी तरह के प्रवेश पर भी रोक लगा रहेगा। वहीं स्टॉल से संदर्भित मिली जानकारी अनुसार जीविका, कला सांस्कृतिक, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, स्वक्षता सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का स्टॉल भी लगाया जाएगा।

14 मार्च को बरौनी आएंगे सीएम नीतीश कुमार, सुरक्षा टीम और डॉग स्क्वाड ने असुरारी बियाडा में डाला डेरा 3मौके पर नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, उपविकास आयुक्त आकाश चौधरी, एडीएम बृजकिशोर चौधरी, सदर एसडीओ अनिल कुमार, डीटीओ राजीव कुमार, डीएसपी-1 एएसपी आनन्द कुमार पांडेय, डीएसपी टू पंकज कुमार, तेघड़ा कृष्ण कुमार, डीएसपी कुन्दन कुमार, डीपीआरओ नेहा कुमारी, डीपीआरओ पूजा कुमारी, कला सांस्कृतिक पदाधिकारी श्याम सहनी, डीपीओ मनरेगा बिट्टू सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक रंजन, विद्युत कार्यपालक अभियंता बरौनी, एनडीसी बेगूसराय, डीसीएलआर बेगूसराय, डीसीएलआर तेघड़ा, जिला उद्यान पदाधिकारी, डिप्टी पीडी आत्मा अजीत कुमार,

14 मार्च को बरौनी आएंगे सीएम नीतीश कुमार, सुरक्षा टीम और डॉग स्क्वाड ने असुरारी बियाडा में डाला डेरा 4जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीपीओ जीविका, डीपीओ आईसीडीएस, सीओ सूरजकांत, बीडीओ अनुरंजन कुमार, सीडीपीओ प्रीति कुमारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी बरौनी मुकेश, बीएओ आयुष सिंह, थानाध्यक्ष बरौनी विकास कुमार रंजन, इंस्पेक्टर अमलेश कुमार, इंस्पेक्टर राजीव रंजन कुमार, पुलिस पिकेट प्रभारी पप्पू कुमार, प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह सहायक लोक स्वक्षता पदाधिकारी नप बीहट प्रदीप कुमार, कृषि समन्वयक देवव्रत पटेल, अग्निशमन अधिकारी, परिवहन पुलिस पदाधिकारी एवं तकनीकी विभिन्न विभाग के अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article