आज का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो” के नारों से गूंजा कल्याण बीघा, स्मृति वाटिका में परिजनों की प्रतिमा पर किया श्रद्धा सुमन अर्पित
डीएनबी भारत डेस्क
जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने के बाद पहली बार जदयू नेता निशांत अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा पहुंचे। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने जोरदार नारों और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

जदयू में शामिल होने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव कल्याण विघा पहुंचे निशांत कुमार ने स्मृति वाटिका में अपने दादा-दादी और अपनी माता की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गांव में उनके पहुंचते ही माहौल पूरी तरह उत्साह से भर गया। ग्रामीणों ने “आज का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो” के जोरदार नारे लगाते हुए उनका भव्य स्वागत किया।निशांत कुमार ने भी गांव के लोगों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और उनका आभार जताया।
मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि उन्हें बिहार की जनता का प्यार और स्नेह लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 वर्षों में राज्य के विकास के लिए जो काम किए हैं, उसे आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि वे जनता का विश्वास जीतने के लिए लगातार काम करेंगे और उन्हें जमीनी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क