समस्तीपुर: DPS ताजपुर के निदेशक मसूद हसन शब्बू जदयू में शामिल, पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद ने दिलाई सदस्यता

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर के निदेशक मसूद हसन शब्बू ने जद यू का दामन थामते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री मसूद को पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विद्यासागर निषाद ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर  दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर में एक सादा कार्यक्रम आयोजित हुई।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के दौरान मसूद हसन ने अपने संबोधन में कहा कि वो लंबे अरसे से नीतीश कुमार को अपना आइडियल मानते हुए आ रहे हैं। नीतीश कुमार एक मात्र ऐसे नेता है जो लगातार पिछले बीस सालों से बिहार के लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने अपने शासनकाल में सभी वर्गों और समुदाय के लोगों के विकास के लिए काम किया है, यही कारण है कि आज नीतीश कुमार की छवि एक विकाश पुरुष के रूप में है।

समस्तीपुर: DPS ताजपुर के निदेशक मसूद हसन शब्बू जदयू में शामिल, पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद ने दिलाई सदस्यता 2उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सबका साथ और सबका विकास  के नारों को चरितार्थ करने का काम किया है यही कारण है कि आज वो बिहार ही नहीं बल्कि देश के चर्चित नेताओं में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद की चर्चा करते हुए उन्हें नीतीश कुमार की नौ रत्न की संज्ञा देते हुए अनमोल गौहर करार दिया और इनके हाथों को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article