सदर अस्पताल बिहारशरीफ का अमानवीय चेहरा आया सामने,कड़ाके की ठंड में अर्द्ध नग्न अवस्था में फर्स पर पड़ा रहा मरीज, ठंड से तड़प कर हुई मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

लगातार सुर्खियों में रहने वाला बिहार शरीफ का एकमात्र आईएसओ प्रमाणित बिहार शरीफ अस्पताल सुर्खियों में है। बिहार शरीफ सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। दरअसल 13 जनवरी से अधेड़ रंजीत कुमार को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रंजीत कुमार को गंभीर बीमारी की शिकायत थी। शुक्रवार को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती रंजीत कुमार सोने के क्रम में फर्श पर गिर गया।

- Sponsored Ads-

सदर अस्पताल बिहारशरीफ का अमानवीय चेहरा आया सामने,कड़ाके की ठंड में अर्द्ध नग्न अवस्था में फर्स पर पड़ा रहा मरीज, ठंड से तड़प कर हुई मौत 2कमजोरी होने के कारण वह उठ न सका। जिसके कारण फर्श पर काफी देर तक कड़ाके की ठंड में पड़ा रहा और उसकी कड़ाके की ठंड में तड़प तड़प कर मौत हो गई। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में अन्य मरीज के परिजन या फिर अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा फर्स पर अधेड़ व्यक्ति को उठाने की तकलीफ नहीं की। जिसके कारण फर्श पर तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गई। हालाकि डॉक्टर ठंड से मौत की बात को नकार रहे है।

सदर अस्पताल बिहारशरीफ का अमानवीय चेहरा आया सामने,कड़ाके की ठंड में अर्द्ध नग्न अवस्था में फर्स पर पड़ा रहा मरीज, ठंड से तड़प कर हुई मौत 3हालांकि सुबह ड्यूटी पर आए एक अन्य चिकित्सक ने मानवता दिखाते हुए फर्श पर पड़े हुए अधेड़ व्यक्ति को उठाकर डेट पर लिटाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी अब सवाल या उठना है की लचर सिस्टम का जिम्मेदार कौन है।फिलहाल रंजीत कुमार के किसी भी परिजन का पता नही चला है जिसके कारण लावारिश माना जा रहा है।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article