वेतन नहीं चाहिए लेकिन अधिकार दे दीजिए,संगठन को मजबूत करने पर विचार।
डीएनबी भारत डेस्क
मुखिया साथी अपने अधिकार की वापसी के लिए माननीय उच्च न्यायालय पटना का दरवाजा खटखटाया है। बहुत जल्द ही हमें अपना अधिकार मिल जाएगा।हम सबों को न्याय पर भरोसा है।बस हम सब संगठित होकर संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए तैयार रहें।

उक्त बातें बरौनी प्रखंड अंतर्गत पपरौर पंचायत भवन के समीप संगम उत्सव सभागार में बुधवार को आयोजित बेगूसराय जिला मुखिया संघ की बैठक को संबोधित करते जिला मुखिया संघ अध्यक्ष मो अहसन साहेब ने कहा। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने अध्यादेश लाकर हमारे अधिकारों को कतरनें का काम किया है। हमें अपना अधिकार वापस करें।
बैठक की अध्यक्षता जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मो अहसन साहेब ने किया। जबकि संचालन पूर्व मुखिया अरविन्द कुमार राय ने की।आगत अतिथियों का स्वागत भाषण पपरौर मुखिया सह जिला संघ सचिव संजू कुमारी ने की। वहीं जिला महासचिव राष्ट्रपति कुमार ने कहा सभी सरकार मुखिया को बेइज्जत कर रहा है।
उसके खिलाफ लड़ाई के लिए एकजुट होने की जरूरत है। हमे सरकार जो मानदेय या वेतन दे रही है हमें वेतन नहीं चाहिए लेकिन मेरा अधिकार दे दीजिए। वहीं बछवाड़ा मुखिया संघ अध्यक्ष अमरजीत राय ने कहा कि दल से ऊपर उठकर हम सब मुखिया संघ को मजबूत बनाने में एक जुट रहें। उन्होंने एसपी बेगूसराय से अनुरोध किया है कि बेगूसराय जिला के सभी थानों को थाना मित्र से मुक्त करवाया जाए ताकि जनप्रतिनिधियों को थाना द्वारा सम्मान मिल सकें।
वहीं बैठक को प्रदेश महासचिव रमेश सिंह, कोषाध्यक्ष इजहार साहब, मीडिया प्रभारी मुरारी कुमार, प्रवक्ता प्रभात कुमार, सचिव संजू कुमारी, खोदाबंदपुर प्रखंड अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह , रामप्रवेश सिंह, जयजयराम सहनी, कौशल किशोर सिंह, राकेश कुमार सिंह, गोपाल कुमार सिंह, रामाश्रय निषाद, अमलेश कुमार , सच्चिदानंद सिंह, रामसेवक पासवान, नन्द किशोर,शाम्हो कन्हैया सिंह, कुमारेश,राम सागर पासवान, सहित अन्य मुखिया मौजूद थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट