माकपा नेता शिवकांत के प्रथम पूण्यतिथि पर संकल्प सभा आयोजित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

वर्तमान में देश तेजी से तानाशाह की ओर बढ़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पूंजीपतियों के हाथों में खेल रहे हैं। सरकार के मुद्दे से शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, रोटी, बिजली पानी, गायब है। मंदिर मस्जिद, भारत पाक, का नारा देकर लोगो की भावनाओं से खेला जा रहा है। संवैधानिक संस्थाएं केंद्र सत्ता का गुलाम बन गयी है। देश मे निजीकरण का होड़ है। समय रहते इस तानाशाह सरकार को सत्ता से नही हटाया गया तो आने वाले दिनों में भारत से लोकतंत्र का खात्मा हो जाएगा। उक्त बातें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री कॉ रत्नेश झा ने बुधवार को पार्टी नेता कॉ शिवकांत सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को दौलतपुर में आयोजित श्रधांजलि सह संकल्प सभा को संबिधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कॉ शिवकांत सर्वहारा के नेता थे। जो जीवन पर्यंत लाल झंडा का सिपाही बनकर गरीब गुरबों के हक के लिए संघर्ष करते रहे। देश मे गरीबो का राज्य कायम करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पार्टी के खेत मजदूर नेता राम विलास सिंह ने कहा कॉ शिवकांत गुदरी के लाल थे। जिन्होंने दौलतपुर कोठी, बाजितपुर, पतला भूमि आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गरीबो की आवाज बनकर खड़े रहे। तथा अपने खून और पसीना से लाल झंडे के लाली को और सुर्ख किया। आज उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए हमसब संकल्प लेते है कि उनके अधूरे सपने को पूरा करने का प्रयास करूंगा।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम को मो कुद्दुस, अंचलमंत्री सह पूर्व उप प्रमुख नेतराम यादव, मो इस्तियाक सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉ शिवकांत को अपनी श्रधांजलि अर्पित की तथा शहीदों के रास्ते आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार 

Share This Article