बिहार शरीफ के सोगरा स्कूल के मैदान में हुआ एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहारशरीफ के सोगरा हाई स्कूल के प्रांगण में एनडीए का कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू परिवार पर जमकर बरसे। उन्होंने तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के जन्म घोटाला का उजागर किया। उन्होंने कहा कि दोनों के जन्म और चुनावी हलफनामा  दोनों में अंतर है।

 बिहार शरीफ के सोगरा स्कूल के मैदान में हुआ एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन 2तेज प्रताप बड़े है और चुनावी हलफनामा में तेजस्वी को बड़ा बताया गया है। दोनों के जन्म में महज छह माह 23 दिन का अंतर है।कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए के जदयू, भाजपा, हम, लोजपा(आर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।जदयू के प्रदेश सरकार उमेश कुशवाहा ने बिहार के एनडीए कार्यकर्ता को एकजुट होकर बिहार विधानसभा की तैयारी में जुट जाने की अपील की।

बिहार शरीफ के सोगरा स्कूल के मैदान में हुआ एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन 3उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए इतिहास रचेगा और 225 के  लक्ष्य से अधिक सीतो पर एनडीए चुनाव जीतेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू यादव का सपना कभी पूरा नहीं होगा।  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है।

बिहार शरीफ के सोगरा स्कूल के मैदान में हुआ एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन 4उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र से काफी मदद मिल रहा है। लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए 225 सीटों पर चुनाव जीतेगा और बिहार में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article