बेगूसराय में तीन दिवसीय गंगा समग्र राष्ट्रीय कार्यकर्ता समागम का आयोजन

DNB Bharat

बेगूसराय में 10 फरवरी से गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर रमजानपुर में तीन दिवसीय गंगा समग्र कार्यकर्ता समागम का होगा आयोजन, देशभर के 800 सौ प्रतिभागी लेगें भाग।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय मे 10 फरवरी से तीन दिवसीय गंगा समग्र राष्ट्रीय कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर रमजानपुर में आयोजित होगा। जिसमे देश भर के 800 सौ प्रतिभागी लेंगे हिस्सा। इस दौरान स्वच्छ और निर्मल गंगा को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आयोजकों ने बताया कि नदियों के पानी का उपयोग खाने, पीने नहाने, खेती, इंडस्ट्री, बिजली, ताप बिजली, जल बिधुत के लिए किया जाता है। आज के दिनों मे जल की उपयोगिता बढ़ी है। पर नदियों में पानी की ड्रेनेज़ कम हुआ है। इसका कारण बांध बनना एवं अन्य बहुत कारण हैं।

आयोजको ने बताया की मानव सभ्यता का विकास नदियों के किनारे हुआ लेकिन बाद के दिनों मे शहर का तेजी से विकास हुआ। जिसके कारण शहर की सारी गंदगी नदियों मे समाहित की जाने लगी। गंगा और उसकी सहायक नदियों की साफ सफाई के लिए सरकार के द्वारा नमामि गंगे योजना बनाई गई है।

वक्ताओं ने बताया कि एसटीपी से जल साफ हो जाता है। पर आज भी जगह जगह इसका निर्माण नहीं हो पाया है जिससे नदिया साफ नहीं हो पा रही हैं। वर्तमान में जो काम एसटीपी का हो रहा है उसको ठीक से किये करने की जरुरत है। नदीयों को एक साथ जोड़ने की योजना पर काम हो रहा। ऐसी तमाम समस्याओं को लेकर गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए जाने के लिए सरकार और समाज को साथ लेकर गंगा समग्र योजना काम कर रहा है।

रामाशीष जी ने बताया की पहली बार बिहार में यह राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 18 प्रांतो से तक़रीबन 800 प्रतिभागी भाग लेंगे। ये वो प्रतिभागी हैं जो प्रतिभागी किसी ना किसी रूप से गंगा को लेकर काम कर रहे है। उन्होंने बताया की यह एक सामजिक संस्था है। इस राष्ट्रीय सम्मलेन में गंगा की सभी सहायक नदियों पर चर्चा होंगी।

संस्था जन जागरण का अभियान चलाते हुए लोगों को नदियों की साफ सफाई और इनको संरक्षित करने के लिए जागरूक करने का काम करेगा। और इसके बारे में विस्तार से बताया भी जाएगा। 10 तारीख को रात्री 9 बजे से अधिवशन का पहला सत्र शुरू होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन 4 सत्र होंगे। तीन दिनों मे कुल 10 सत्र में एक प्रस्ताव सत्र भी आयोजित है।

बेगूसराय संवाददात सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article