मंदिर से चोरी हुआ चांदी का मुकुट बरामद, दो गिरफ्तार….

DNB BHARAT DESK

 मंदिर से चोरी हुआ चांदी का मुकुट बरामद, दो गिरफ्तार….

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा – सोहसराय थाना इलाके के करुणाबाग मोड़ के समीप स्थित माल बाबा के मंदिर से शुक्रवार की रात बदमाशों ने चांदी के दो मुकुट की चोरी कर ली थी। पुलिस ने राजगीर से दोनों मुकुट को बरामद करते हुए, दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार बदमाश सोहसराय के कृष्णा नगर निवासी नथुन राम का पुत्र बब्लू राम और राजगीर के धर्मशाला रोड स्थित न्यू कल्याणी ज्वेलर्स दुकान के संचालक को गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

 मंदिर से चोरी हुआ चांदी का मुकुट बरामद, दो गिरफ्तार.... 2
सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि बब्लू पर चोरी का कई केस दर्ज है। स्थानीय सूचना पर बदमाश को पकड़ा गया। पूछताछ में बदमाश ने खुलासा किया कि राजगीर के एक ज्वेलरी दुकान में मुकुट बेचा है। जहां से दोनों मुकुट को बरामद कर एक नाबालिग को पकड़ा गया। दोनों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। एक सप्ताह के भीतर 2 मंदिरों से चोरी की घटना से पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी । हालांकि अंबेर मंदिर में हुए दानपात्र की चोरी का अभी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।

मंदिर से चोरी हुआ चांदी का मुकुट बरामद, दो गिरफ्तार.... 3

नालंदा से  ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article