बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह माह के पुत्र की मौत,मां गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जहां छह माह के पुत्र की मौत हो गई वहीं मां गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर की है। मृतक बच्चे की पहचान खगरिया जिले के सदानंदपुर निवासी संजीत कुमार के पुत्र बप्पी राज के रूप में की गई है।

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह माह के पुत्र की मौत,मां गंभीर रूप से घायल 2 वही घायल मां अंजली कुमारी बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अंजली कुमारी अपने बच्चे को डॉक्टर से दिखाने के लिए बेगूसराय आ रहे थे और जैसे ही वह एन एच पर गाड़ी से उतरी वैसे ही तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दिया जिससे बच्चे की घटना स्थल पर ही मौत हो गवहीं अंजली कुमारी भी घायल हो गई। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article