डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक मार्च के स्थापना दिवस के मौके पर सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। अभियान की शुरूआत प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार पंकज ने महिला सदस्य की सदस्यता रसिद काट कर की।
- Sponsored Ads-

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई है। पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने किया है। जबकि पार्टी की ओर से उन्हें समस्तीपुर भेजा गया था। पूरे प्रदेश में 50 लाख नये लोगों को दल से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
अभियान आज से शुरू हो कर आने वाले 25 मार्च तक चलेगा। समस्तीपुर में एक लाख नये लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में नये युवा के साथ ही महिलाओं को भी दल से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट