नालंदा:जदयू नगर उपाध्यक्ष शशिकांत कुमार टोनी के द्वारा पार्टी कार्यालय में किया प्रेस वार्ता, कहा राम मंदिर के निमंत्रण को लेकर दिए गए सांसद के बयान को तोड़ मोड कर किया गया प्रस्तुत

DNB Bharat Desk

 

जदयू महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत कुमार टोनी ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी पर कसा तंज: बीजेपी की दाल नहीं गले की समय आने पर जनता देगी बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब।

डीएनबी भारत डेस्क

नाल़दा-पिछले शुक्रवार को नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा बिहार शरीफ के नालंदा कॉलेज में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पर दिए गए विवादास्पद ब्यान को लेकर राजनीतिक गलियारों में यह मामला काफी सुर्खियों में रहा। रविवार को जदयू के महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत कुमार टोनी के द्वारा पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता किया गया।

- Sponsored Ads-

नालंदा:जदयू नगर उपाध्यक्ष शशिकांत कुमार टोनी के द्वारा पार्टी कार्यालय में किया प्रेस वार्ता, कहा राम मंदिर के निमंत्रण को लेकर दिए गए सांसद के बयान को तोड़ मोड कर किया गया प्रस्तुत 2इस प्रेस वार्ता से खुद नालंदा सांसद ने दूरी बनाए रखा। इसी विवादास्पद ब्यान को लेकर जदयू के महानगर उपाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर कहा कि नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा दिए गए बयान को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। जदयू उपाध्यक्ष ने कहा कुछ राजनीतिक पार्टियों के ऊपर सियासत कर सांसद के साफ सुथरा छवि को धूमिल करने का भी गंभीर आरोप लगाया।

नालंदा:जदयू नगर उपाध्यक्ष शशिकांत कुमार टोनी के द्वारा पार्टी कार्यालय में किया प्रेस वार्ता, कहा राम मंदिर के निमंत्रण को लेकर दिए गए सांसद के बयान को तोड़ मोड कर किया गया प्रस्तुत 3उन्होने कहा कि नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार के बढ़ते जनाधार से विपक्ष घबरा गई है। इसलिए सांसद के छवि को धूमिल करने के लिए विपक्ष अनर्गल काम करते रहते हैं। इस तरह के सियासत कर बीजेपी की दाल नहीं गलने वाली है। समय आने पर नालंदा की जनता बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देगी।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article