सरकार एनडीए की, फैसला एनडीए एवं नीतीश कुमार का और क्रेडिट लेने की होर कम्युनिस्ट और लालू परिवार में लगी हुई है – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा है कि आज तेजस्वी यादव और लालू यादव जैसे लोग नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के विरुद्ध अनाप सनाप बयान बाजी कर रहे हैं। जबकि उन्हें पता नहीं है कि लोग अब तक जंगल राज को नहीं भूले हैं। जब शाम होते ही दुकान की शटर बंद हो जाती थी और लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे।

- Sponsored Ads-

उन्होंने एक फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि मैं एक फिल्म देखी थी जिसमें हीरो के हाथ पर लिखा था कि मेरा बाप चोर है । आज तेजस्वी यादव जैसे लोग नीतीश कैबिनेट के द्वारा लिए गए फैसले का क्रेडिट लेने के लिए बेताब हैं। यह खुशी की बात है कि नीतीश कुमार ने गरीबों के हित को देखते हुए वृद्धा पेंशन जैसी योजनाओं को 400 से 1100 कर दिया। दूसरी ओर नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद लालू यादव हों या तेजस्वी यादव या फिर कम्युनिस्ट के लोग यही कहते हुए घूम रहे हैं कि उनके प्रयास से यह फैसला लिया गया है

सरकार एनडीए की, फैसला एनडीए एवं नीतीश कुमार का और क्रेडिट लेने की होर कम्युनिस्ट और लालू परिवार में लगी हुई है - गिरिराज सिंह 2

गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार एनडीए की, फैसला एनडीए एवं नीतीश कुमार का और क्रेडिट लेने की होर कम्युनिस्ट और लालू परिवार में लगी हुई है । उन्होंने कहा कि उस वक्त लालू यादव की सरकार थी तो उन 15 वर्षों में इन्होंने क्यों नहीं वृद्धा पेंशन को बढ़ाया था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article