थाना में प्राथमिकी दर्ज कराएं जाने के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तार, पीड़ित ने लगाई एसपी से गुहार

DNB Bharat

नालंदा जिला के परवलपुर थानाक्षेत्र का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

पिछले दिनों परवलपुर थाना क्षेत्र इलाके के परवलपुर बाजार में असामाजिक तत्वों द्वारा दादा और पोते के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और जान से मारने की भी कोशिश की गई। इस घटना के बाद पीड़ित के द्वारा परवलपुर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई।

- Sponsored Ads-

लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद स्थानीय थाना स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं जाने के बाद पीड़ित सत्येंद्र सिंह स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर एसपी कार्यालय बिहारशरीफ पहुंचकर उचित कार्रवाई को लेकर गुहार लगाया है।

घटना के संबंध में पीड़ित सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने पोता रौनक कुमार के साथ परवलपुर बाजार से अपने गांव अरावां जा रहा था इसी दौरान दर्जनभर असामाजिक तत्व के द्वारा दोनों के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। अभी भी जख्मी रौनक कुमार का इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article