बेगूसराय में बदमाशों ने मंदिर के पूजारी और उसके पिता को बेरहमी से पीट कर किया घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बखरी थानाक्षेत्र अंतर्गत बखरी वार्ड 11 की घटना .

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर असामाजिक तत्वों की दबंगई सामने आई है जिसमें असामाजिक तत्वों ने एक मंदिर के पुजारी एवं उसके पिता को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति को भी पीट कर घायल कर दिया। फिलहाल सभी का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।

- Sponsored Ads-

घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी वार्ड 11 की है। पीड़ीत पुजारी की पहचान रंजीत पासवान के रूप में की गई है, वहीं रंजीत पासवान ने स्थानीय संतोष महतो, सम्राट महतो सहित अन्य 10 लड़कों पर पिटाई का आरोप लगाया है।

रंजीत पासवान ने बताया कि वह वार्ड 11 में अवस्थित एक मंदिर में विगत 4 वर्षों से पुजारी का काम कर रहा है और लगातार इन लड़कों के द्वारा मंदिर परिसर में आकर गांजा एवं शराब का सेवन किया जाता था। इसी बात को लेकर पुजारी रंजीत पासवान ने सभी लड़कों को मंदिर परिसर में गांजा एवं शराब पीने से मना किया तो संतोष महतो, सम्राट महतो सहित अन्य लड़के आक्रोशित हो गए और क्रिकेट के बैट एवं विकेट से रंजीत पासवान की पिटाई करने लगे।

मारपीट होता देख जब रंजीत पासवान के पिता उसे बचाने के लिए आए तो सभी लोगों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी तथा मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी पिटाई कर दी। फिलहाल पुजारी के द्वारा बखरी थाने में आरोपियों के विरुद्ध लिखित रूप से आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article