नालंदा: चार बीघा जमीन के विवाद में पीएमसीएच में तैनात नर्स की गोली मारकर हत्या

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा में जमीनी विवाद को लेकर पीएमसीएच के नर्स को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका नुरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव निवासी स्व सुनील प्रसाद की 60 वर्षय पत्नी सुशीला देवी है। मृतका की बहू ने बताया गोतिया से करीब 4 बिगहा जमीन का विवाद चल रहा था। सुबह खेत गई उसी दौरान सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया।

नालंदा: चार बीघा जमीन के विवाद में पीएमसीएच में तैनात नर्स की गोली मारकर हत्या 2महिला के परिवार ने बताया सुशीला देवी पीएमसीएच में नर्स थी। प्रत्येक दिन पटना जाती थी। आज नाइट डियूटी था। जिसके कारण सुबह खेत देखने गई,उसी दौरान पूर्व से घात लगाए गोतिया के लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी संजय कुमार जैसवाल और नुरसराय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गए है।

नालंदा: चार बीघा जमीन के विवाद में पीएमसीएच में तैनात नर्स की गोली मारकर हत्या 3डीएसपी ने बताया की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या की गई है एफएसएल की टीम से जांच कराया जा रहा है और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। बताया जाता है कि आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास है पिता और पत्नी की हत्या कर चुका है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article