नए डीजीपी ने कहा ‘अपराधियों को दौड़ाओ’, सरेआम हाई कोर्ट के गेट पर से वकील का अपहरण कर अपराधियों ने पुलिस को दौड़ा दिया

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार पुलिस के नए मुखिया आरएस भट्ठी ने अभी कल ही पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में कहा था कि अपराधियों को दौड़ाओ नहीं तो वे आपको दौड़ाएंगे। हालांकि पुलिस ने नए डीजीपी की बात पर अमल भी कि और आज पटना हाई कोर्ट के सामने एक हत्यारोपी को दौड़ा कर गिरफ्तार भी किया लेकिन वहीं दूसरी तरफ अपराधियों ने भी दिखा दिया कि उनके मन में पुलिस का खौफ तो बिलकुल नहीं है और उन्होंने पुलिस को दौड़ा दिया। अपराधियों ने हाई कोर्ट के गेट पर से आज एक वकील का सरेआम हथियार के बल पर अपहरण कर लिया।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि वकील हाई कोर्ट के गेट संख्या चार के समीप वकील अपनी गाड़ी से उतर रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने हथियार की नोक पर लेकर पास में खड़ी दूसरी गाड़ी में बैठा कर चलते बने। हाई कोर्ट के गेट पर अपहरण की घटना से वकील समेत आम लोगों में दहशत का माहौल हो गया है वहीं पुलिस महकमा के भी हड़कंप मच गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article