इंटर के छात्र का पिटाई के बाद गला दबाकर निर्मम हत्या, परिजन ने लगाया प्रेम प्रसंग में हत्या किये जाने का आरोप

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के चमन टोल बहियार की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में इंटर के छात्र की निर्मम हत्या किये जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने में आया है। इस घटना में युवक की हत्या कर उसके शव को मकई के खेत फेक दिया गया। परिजनों का आरोप है की युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Sponsored Ads-

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चमन टोल बहियार की है। बताते चलें कि बेगूसराय में एक बार फिर बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां एक इंटर के छात्र की गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर मृतक के शव को उसके घर से चार किलोमीटर दूर बहियार स्थित मकई के खेत में फेंक दिया।

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक छात्र की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर वार्ड नंबर 13 के रहने वाले प्रकाश ठाकुर के पुत्र साजन उर्फ छोटू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि छात्र को निर्मम तरीके से पिटाई के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को चमन टोली स्थित बहियार खेत में फेंक दिया गया।

मृतक के भाई चंदन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात से मृतक अचानक गायब था। आखरी बार रात में जब उससे बात हुई थी तो उसने किसी दोस्त के यहां होने की बात बता कर 10 मिनट में घर लौटने की बात कही थी। उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। जिसके बाद काफी खोजबीन की गई। पर उसका कोई अता पता नहीं चल पाया।

उसी सिलसिले में आज उसका शव एक मकई खेत में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। भाई चंदन कुमार ने बताया कि उसके पड़ोस के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और इसी प्रेम प्रसंग के कारण उसकी हत्या की गई है।

मामले की सूचना पर साहेबपुरकमाल थाना की घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि छोटू गांव के ही एक विद्यालय में इंटर का छात्र था। और मोहल्ले के ही रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने दावा किया है कि इसी प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या कर दी गई।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article