चोरी के बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, पिकअप बेचने के आरोपी को भी पुलिस ने दबोचा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर पुलिस ने चोरी की बाइक एवं अन्य सामानों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार युवक बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भीखमचक गांव के सुदिन पासवान का पुत्र मणिकांत पासवान एवं मरांची खुर्द गांव के स्व बोधन पासवान का पुत्र राकेश कुमार है।

- Sponsored Ads-

यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोरों ने बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

चोरी के बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, पिकअप बेचने के आरोपी को भी पुलिस ने दबोचा 2थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरे का पिकअप बेच लेने के आरोपी व दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव निवासी बाबू प्रसाद महतो के पुत्र राजीव कुमार महतो को भी गुप्त सूचना के आधार पर धड़ दबोचा गया है। इस आरोपी युवक को भी जेल भेज दिया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article