रेडक्रॉस संस्था मानवता के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक प्रमुख वैश्विक संगठन है- डीएम बेगूसराय

DNB Bharat

बेगूसराय में आयथोजित विश्व रेडक्रॉस स्थापना दिवस कार्यक्रम में डीएम बेगूसराय सहित अन्य गणमान्य हुए उपस्थित।

डीएनबी भारत डेस्क 

विश्व रेडक्रॉस स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि रेडक्रॉस मानवता के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक प्रमुख वैश्विक संगठन है। जो अपनी स्थापना के बाद से ही लगातार असहाय नागरिकों एवं युद्ध से प्रभावित सैनिकों के लिए कार्य कर रहा है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि कोविड- 19 संक्रमण काल के दौरान भी इस संगठन ने इस महामारी को हराने तथा प्रभावित नागरिकों तक विभिन्न सुविधाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए काफी तत्परता के साथ कार्य किया है।

इससे पूर्व आज इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने झंडोतोलन करने के साथ-साथ रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

बताते चलें कि विश्व रेडक्रास दिवस प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है। यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक और शान्ति के लिए पहले नोबल पुरस्कार विजेता जीन हेनरी ड्यूनैंट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजेश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त सुशांत कुमार, डॉ नलिनी रंजन, अशोक कुमार अमर, दिलीप सिन्हा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article