बेगूसराय में स्कॉर्पियो ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, एक बच्चा सहित तीन घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के लाखो थानाक्षेत्र अंतर्गत रमजानपुर स्थित एनएच 31 के समीप की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर जारी है इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में जबरदस्त टक्कर मार दिया। ई रिक्शा पर सवार बच्चा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में स्कॉर्पियो ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, एक बच्चा सहित तीन घायल 2

जहां बच्चा का स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना लाखों थाना क्षेत्र के रमजानपुर स्थित एनएच 31 के समीप की है। परिजनों ने बताया कि अंशु कुमार ई रिक्शा पर सवार होकर भगवानपुर से रमजानपुर बाजार जा रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा में जबरदस्त भीषण टक्कर मार दिया।

जिसमें स्कॉर्पियो मौके से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी लाखो थाना पुलिस को लगी मौके पर लाखो थाना की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article