नालंदा: सन्दिग्ध हालत में दिव्यांग युवती की मौत, 6 साल से शांति कुटीर में रह रही थी युवती

DNB Bharat Desk

एक साल से चल रही थी बीमार,दीपनगर थाना क्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में मंगलवार को शांति कुटीर में रह रही एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मघड़ा स्थित शांति कुटीर से जुड़ा हुआ है। मृतका (25) वर्षीय पूजा कुमारी है।

- Sponsored Ads-

शांति कुटीर के ओ आर डबल्यू रोहित दुबे ने बताया कि पूजा कुमारी पिछले 6 साल वह शांति कुटीर में रह रही थी। साल भर से वह बीमार चल रही थी। डॉक्टर की देखरेख में उसका इलाज शांति कुटीर में किया जा रहा था।

नालंदा: सन्दिग्ध हालत में दिव्यांग युवती की मौत, 6 साल से शांति कुटीर में रह रही थी युवती 2अचानक से मंगलवार को उसकी तबीयत बिगड़ी इसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाएगा जहां उसकी मौत हो गई,6 साल पूर्व पूजा लावारिस हालत रेलवे पुलिस को मिली थी। इसके बाद से वह शांति कुटीर में ही रह रही थी।

नालंदा: सन्दिग्ध हालत में दिव्यांग युवती की मौत, 6 साल से शांति कुटीर में रह रही थी युवती 3दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि युवती लकवा ग्रस्त थी और वह कई दिनों से बीमार चल रही थी। शव को पोस्टमार्टम कराकर शांति कुटीर के कर्मी को सौंप दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article