विद्युत कैप्म में दिखा जनसंवाद का असर,ऑन द स्पॉट हुआ शिकायत का निष्पादन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को आयोजित विद्युत शिकायत निवारण शिवर में एसडीएम के जन संवाद का असर दिखा । शिविर में विद्युत विपत्र में त्रुटि से संबंधित कुल 50 आवेदन जमा हुए । जिनमे कुल 16 शिकायतों का निपटारा ऑन द स्पॉट जेइ विद्युत ललन कुमार  के द्वारा किया गया ।

- Sponsored Ads-

विद्युत कैप्म में दिखा जनसंवाद का असर,ऑन द स्पॉट हुआ शिकायत का निष्पादन 2 शेष बचे शिकायतो से संबंधित आवेदनों को अनुसंशा के साथ निवारण के लिए वरीय अधिकारियों को भेज दिया गया । इसकी जानकारी देते हुए जेइ ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार शिविर का विधिवत उद्घाटन बीडीओ नवनीत नमन के द्वारा फीता काटकर किया गया । मौके पर कार्यपालक सहायक दीपा कुमारी के साथ दर्जनों उपभोक्ता मौजूद थे ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article