समस्तीपुर डाक विभाग ने बिहार में खाता खोलने और कैशलेस लेनदेन में बना प्रदेश का नंबर-1 मंडल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:डाक विभाग में खाता खोलने,कैशलेस लेनदेन और ग्राहकों को पेपरलेस सुविधा उपलब्ध करने के मामले में समस्तीपुर डाक विभाग ने सूबे में पहला स्थान हासिल कर लिया है।इसकी जानकारी देते हुए डाक अधीक्षक रॉबिन चन्द्र ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अपने कर्मचारियों के बेहतर प्रदर्शन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

- Sponsored Ads-

इसके लिए 150 कर्मियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।डाक अधीक्षक ने बताया कि समस्तीपुर जिले के सभी डाक घरों में अब कैशलेस लेनदेन की सुविधा शुरू कर दी गई है।

समस्तीपुर डाक विभाग ने बिहार में खाता खोलने और कैशलेस लेनदेन में बना प्रदेश का नंबर-1 मंडल 2डाक विभाग हर योजना और सुविधा में अब ग्राहक यूपीआई और क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान कर सकते है।उन्होंने बताया कि नए ग्राहकों का खाता खोलने के लक्ष्य के मुताबिक अब तक बेहतर कार्य किया गया है और मार्च तक लक्ष्य से ज्यादा हासिल करने की उम्मीद है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article