असामाजिक तत्वों ने किसान के खेत में लगे पपीते की फसल को किया बर्बाद

DNB Bharat Desk

 

सुबह जब खेत में पटवन के लिए पहुंचे तो देखा कि फसल को काटकर फेंक दिया गया है। एक साल पूर्व अपनी खेत में पपीता की फसल लगाई थी।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत के फजिलपुर गांव स्थित बथनाहा बहियार में पूर्व पैक्स अध्य्क्ष रंजीत यादव के 10 कट्टा खेत में लहलहाते पपीता की फसल को काटकर नष्ट कर देने का मामला सामने आया है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित किसान रंजीत यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह जब खेत में पटवन के लिए पहुंचे तो देखा कि फसल को काटकर फेंक दिया गया है। एक साल पूर्व अपनी खेत में पपीता की फसल लगाई थी। एक माह के अंदर पपीता की फल पककर तैयार होने की स्थिति में आ गया था। करीब डेढ़ लाख रुपए की क्षति हुई है। पीड़ित किसान ने आशंका जताते हुए कहा है कि घटना में तीन से चार की संख्या में असामाजिक तत्वों को शामिल होने कि आशंका हमें लग रहा है।उन्होंने इस संबंध में थाने में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद आसपास के किसानों में भी आक्रोश है।

असामाजिक तत्वों ने किसान के खेत में लगे पपीते की फसल को किया बर्बाद 2 पुलिस ने बताया कि पीड़ित किसान द्वारा लिखित आवेदन दी गई है।मामले की छानबीन की जांच कर रही है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आपको बताते चलें कि बीते माह में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर से कई मोटर की चोरी की घटना हो चुकी है।लेकिन पुलिस द्वारा किसी भी मामले का खुलासा नहीं किया गया। जिससे पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा उठता चला जा रहा है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article