नालंदा: मामूली विवाद में पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने महिला के घर में घुसकर मारपीट कर किया जख्मी, महिला सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव में मामूली विवाद को लेकर महिला के साथ जहां पूर्व पैक्स के द्वारा महिला के घर में घुसकर मारपीट की। इस मारपीट में महिला संगीता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसका इलाज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है।

नालंदा: मामूली विवाद में पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने महिला के घर में घुसकर मारपीट कर किया जख्मी, महिला सदर अस्पताल में भर्ती 2जख्मी महिला ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष विनोद यादव पर आरोप लगाते हुए बताया कि देर रात बारिश हुई थी। इसी बारिश का पानी विनोद यादव के घर के पास जमा हो गया। जिससे नाराज पूरे परिवार ने महिला के घर के आगे कचड़ा फेक दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो महिला के साथ मारपीट की।

नालंदा: मामूली विवाद में पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने महिला के घर में घुसकर मारपीट कर किया जख्मी, महिला सदर अस्पताल में भर्ती 3जख्मी ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में विनोद यादव पैक्स का चुनाव भी लड़ा था। जिसमें उसकी हार हुई थी हार के बाद विनोद यादव काफी नाराज भी चल रहा था।बताया जाता है कि पैक्स चुनाव में मिली हार के बाद पूर्व पैक्स अध्यक्ष और महिला संगीता देवी के बीच विवाद चल रहा था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article